केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहने पर रोपड़ बीजेपी ने जताया रोष

भास्कर न्यूज। रोपड़ भाजपा रोपड़ जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को ‘गद्दार’ कहे जाने वाली टिप्पणी के विरोध में किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और उनसे सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी की नसीहत की। नेताओं ने कहा कि संसद जैसे गरिमामय मंच पर इस प्रकार की भाषा न केवल राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि यह सिख समुदाय की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू पर इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कांग्रेस नेतृत्व जानबूझकर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी कर रहा है। रोपड़ मंडल अध्यक्ष जगदीश कजला ने राहुल गांधी की टिप्पणी को ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ बताते कहा कि यह बयान सिख समुदाय के सम्मान पर सीधा हमला है। बिट्टू सिर्फ लुधियाना से चुने गए सांसद नहीं हैं। वे उस सिख परिवार से आते हैं जिसने देश की सेवा में बलिदान दिए हैं। उनके परिवार ने आतंकवाद के दौर में भी राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा साबित की है। उनके दादा की हत्या एक हत्यारे की गोली से हुई थी। ऐसे व्यक्ति को ‘गद्दार’ कहना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता। इस मौके पर हिम्मत सिंह गिरन, केहर सिंह, टोनी वर्मा, गौरव बाली, गगन गुप्ता, सतीश कश्यप, अजय चोपड़ा, जीवत जैन, संजय प्रताप जैन, महेश कुमार, राजीव कुमार, जसप्रीत सिंह जस्सी, राजीव कृपलानी, अनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार, दीपक, विपन आजाद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *