केंद्रीय मंत्री शेखावत का डीडवाना दौरा:राजस्थान बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष की पत्नी सुमन कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को डीडवाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ के निवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत पत्नी सुमन कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ की पत्नी सुमन कंवर का 13 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राठौड़ परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। शेखावत ने स्व. सुमन कंवर को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त राठौड़ परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर डीडवाना से भाजपा प्रत्याशी रहे जितेंद्र सिंह जोधा, प्रवीण पुरोहित, नरपत सिंह रुवां, महेंद्र विक्रम सिंह, राजस्थान बास्केटबॉल संघ के सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत, महिपाल सिंह शेखावत, वरुण गौड़, तस्लीम आरिफ, किशन चौधरी, अजीत सिंह पावटा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, नरेश उपाध्याय, रघुनाथ सिंह और मान सिंह सेवा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *