डीडवाना में चारा से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर-हेल्पर बचे:सीकर रोड पर मोड़ीयावट और चोलुंखा गांव के बीच हादसा, यातायात बाधित

डीडवाना में सीकर रोड पर मोड़ीयावट और चोलुंखा गांव के बीच चारा से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। यह ट्रक सीकर से डीडवाना की ओर आ रहा था। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक पलटने से उसमें भरा चारा सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही बरड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने में जुट गई। क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *