मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किश्त जारी:सलूंबर में ग्रामोत्थान शिविरों का भी शुभारंभ, 23 से 9 फरवरी तक लगेंगे

सलूंबर जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किश्त का शुभारंभ डीबीटी के माध्यम से किया गया। राज्यभर में ग्रामोत्थान शिविरों का भी शुभारंभ किया गया। सलूंबर जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार, सलूंबर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किश्त के रूप में राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 1000 रुपए की राशि प्रदान की गई। इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना, उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामनिया, एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार ,सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ओंकार लाल बुनकर व सहकारिता एवं उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान वर्चुअल माध्यम से जुड़े। ग्रामोत्थान शिविर लगेंगे जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने बताया कि ग्रामोत्थान शिविरों का आयोजन जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल स्तर पर 23 जनवरी से 9 फरवरी तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इन शिविरों में राज्य सरकार के 12 विभागों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *