भास्कर न्यूज | अमृतसर खासा कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 में शनिवार विद्यालय का स्थापना दिवस वार्षिक महोत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद की अध्यक्षता में मनाए समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस श्योरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। वहीं विद्यालय के पूर्व टीचर और स्टूडेंट्स का समारोह में आने पर स्वागत किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथि और प्राचार्य ने मिलकर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद स्टूडेंट्स की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गाय, जिसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थानी, कश्मीरी और बंगाली गीतों पर स्टूडेंट्स नाचे। स्टूडेंट्स ने जैसे ही पहाड़ी गीत ‘चुनरी तेरी चमके रे गुलाली शरारा पर डांस किया तो समारोह में बैठे सभी नाचने लगे। इसके बाद स्टूडेंट्स द्व्रारा नाटक मंचन किया। जिसमें कड़ी मेहनत करने और बड़ों की बातें मानने का संदेश देते हुए सभी को प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य महोदय द्वारा सत्र में आयोजित विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी सांझी की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा होनहार स्टूडेंट्स को पुरस्कार वितरण किए गए। अंत में स्टूडेंट्स ने जैसे ही गिद्दा और भांगड़ा डाला तो वहां बैठे सभी उसका आनंद उठाने लगे। इस मौके पर कई टीचर और स्टूडेंट्स मौजूद थे।


