अमृतसर | दुर्ग्याणा सरोवर परिसर में स्थित गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में 15 दिसंबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। सेवादार राम गौरव गुलाटी ने बताया कि सुबह साढ़े 11 से अढ़ाई बजे तक महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन जी को बनाकर उनकी पूजा की जाएगी। इसी दौरान भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। वहीं तुलसीदास मंदिर के परिकर धर्मपाल, रवि और विनय की तरफ से हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा।


