भास्कर न्यूज | अमृतसर पुतली घर कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर वन में 62वां स्थापना दिवस उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रिंसिपल पीएल धीमान द्वारा औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। स्टूडेंट्स ने एक भावपूर्ण स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसमें एकता और प्रगति की भावना भरी हुई थी। छात्रों द्वारा मंच पर विज्ञान और गणित की आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसमें शिक्षा में व्यावहारिक और अनुभवात्मक सीखने के महत्व पर जोर दिया गया। स्टूडेंट्स द्वारा अंग्रेजी और हिंदी में भाषण किया गया। प्रिंसिपल धीमान ने एक प्रेरक भाषण दिया। जिसमें युवा के दिमाग के पोषण और विकास को बढ़ावा देने में केवी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह का समापन सभी उपस्थित लोगों को हलवा और चने वितरित किया गया। इससे एकजुटता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिला।


