केंवट समाज के सम्मेलन में शामिल हुए समाज के लोग

भास्कर न्यूज | कचंदा शिवरीनारायण में माघ शुक्ल सप्तमी के अवसर पर समस्त केवट समाज का सम्मेलन बड़े भव्य रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान राम, लक्ष्मण, मां जानकी और केवट निषाद राज की भव्य झांकी नगरभर में निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन पहुंचे। यह कार्यक्रम पिछले वर्षों की तरह इस बार भी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। झांकी के दर्शनीय दृश्य ने लोगों को उत्साहित किया और समाज में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि केवट समाज को एकजुट करने और उनकी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *