केईएम रोड पर आग लगने से हडकंप:नमकीन की दुकान के पास बिल्डिंग में लगी है आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

बीकानेर के सबसे व्यस्ततम मार्केट केईएम रोड पर एक बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाद लगी है, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने की कोशिश शुरू कर दी है। अब तक घर से आग की लपटें दिखाई दे रही है। किसी के आग की चपेट में आने की रिपोर्ट अब तक नहीं है। केईएम रोड पर अग्रवाल नमकीन भंडार के पास ही स्थित एक बिल्डिंग से पहले धुआं और बाद में आग की लपटें नजर आई। आसपास के लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। आसपास रहने वाले लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए शुरूआत में पानी डाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आग लगातार विकराल रूप ले रहीे थी। ऐसे में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना स्थल से महज एक किलोमीटर दायरे में खेजड़ी बचाओ आंदोलन के कारण पब्लिक पार्क में ही फायर ब्रिगेड खड़ी थी। ऐसे में कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी डालना शुरू कर दिया। आग पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। अभी भी धुएं का गुब्बार मकान के ऊपर देखा जा सकता है। आग वाला हिस्सा अग्रवाल नमकीन भंडार का ही हिस्सा है। आग कैसे लगी? अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि कुछ नमकीन बनाते समय आग लगी है। फिलहाल किसी के भी झुलसने की सूचना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *