केकराखोली का रपटा टूटा, 30 लाख रुपए की मंजूरी के बाद भी नहीं बनाया

भास्कर न्यूज | धमतरी मगरलोड के केकराखोली में कर्क नाला पर स्थित रपटा पुलिया के टूटने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि, इसके निर्माण के लिए 30 लाख की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण काम शुरू नहीं किया गया। इस समस्या को लेकर ग्रामीण 30 दिसंबर को कलेक्टोरेट पहुंचे थे। मंगलवार को कलेक्टर से मिलने पहुंचे सरपंच ललित नेताम, बिमलेश मंडावी, सुकचंद, शिवलाल, जागेश्वर और रामनाथ ने बताया कि केकराखोली के मार्ग में पड़ने वाले कर्क नाले पर बना रपटा पुलिया टूट चुका है। इससे ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए शासन से 30 लाख की स्वीकृति मिलने के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग ने टेंडर भी जारी किया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण प्रक्रिया अनावश्यक रूप से देर से चल रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पुलिया का निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए। 35 एकड़ की खेती और केवल एक बोरवेल: सुंदरलाल, भगवान सिंह, नरोत्तम ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा गांव में समेकित कार्यक्रम के तहत 35 एकड़ जमीन पर फलोद्यान लगाने की मंजूरी दी गई है। इस बड़े क्षेत्र की सिंचाई के लिए केवल 1 मोटर पंप है, जो पर्याप्त नहीं है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल की सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *