शिक्षकों के 23 सौ पदो को भरने की मांग:रायगढ़ में युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कहा- दो सालों के बाद भी नियुक्ति से वचिंत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश में सहायक शिक्षकों के 23 सौ रिक्त पदों को भरने की मांग की गई है। इसके लिए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा है। युवा कांग्रेस के द्वारा सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि डीएड-बीएड संघ के अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी प्रदेश सरकार ने उनकी नियुक्तियों पर रोक लगा रखा है। उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देशित किया था कि यह भर्ती दो माह के भीतर जारी किया जाए, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी सभी शिक्षक नियुक्ति से वंचित है। ऐसे में आवेदन में जल्द भर्ती करने की मांग की गई। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय ने कहा कि कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा लगभग समाप्ति की ओर है। जिसके कारण यह भर्ती उनके लिए अंतिम अवसर है। पात्र अभ्यर्थी लगभग दो वर्षों से योग्य होने के बावजूद नियुक्ति से वंचित है। ​​​​​​ रायपुर में अनशन भी समाप्त कराया जाए
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण उस्मान बेग ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का पालन कर शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के पूरे 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द 1ः3 के अनुपात में शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि डीएड अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन अनशन भी रायपुर में लगातार जारी है। इसमें शिक्षा विभाग से हस्तक्षेप कर अनशन समाप्त कराने और भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग युवा कांग्रेस करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *