लुधियाना| सीईओ – टी-मेक्स की ओर से फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन(फिको) के चेयरमैन केके सेठ को बिजनेस आइकन ऑफ ईयर 2024-25 पुरस्कार से नवाजा गया। फिको महासचिव मनजिंदर सिंह सचदेवा ने बताया कि चेयरमैन फिको केके सेठ को सीईओ – टी-मेक्स सचिन मनोचा द्वारा वर्ष 2024-25 का बिजनेस आइकन पुरस्कार दिया गया। चेयरमैन सेठ और प्रधान फिको गुरमीत सिंह कुलार को वर्ष 2024-25 में ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में फिको द्वारा किए गए काम के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिको ने अप्रैल और मई 2024 के महीने में वैश्विक निर्माण मानकों का पता लगाने और विनिर्माण उत्कृष्टता को देखने के लिए कैंटन फेयर, चाइना प्लास, चाइना साइकिल शो में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों का संचालन किया, जहां 100 से अधिक उद्यमी लाभान्वित हुए।इस अवसर पर हेड फिको प्लाईवुड डिवीजन रघबीर सिंह सोहल, हेड फिको सिलाई मशीन डिवीजन गुरमुख सिंह रूपल और वित्त सचिव फिको बलबीर सिंह मनकू भी मौजूद थे।


