हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी परिसरों में बायोगैस प्लांट स्थापित करें: सीचेवाल

भास्कर न्यूज | लुधियाना राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अधिकारियों को डेयरी परिसरों में बायो गैस प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सोमवार को राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सोमवार को ‘बुड्ढा दरिया’ के जीर्णोद्धार के लिए शुरू किए जा रहे प्रोजेक्टों में तेजी लाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिकारियों को बुड्ढा दरिया में विभिन्न स्थानों से गोबर, औद्योगिक व सीवर अपशिष्ट डालने पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए। सांसद सीचेवाल ने कहा कि अधिकारियों को हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी परिसरों में बायोगैस प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बुड्ढा दरिया के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद सीचेवाल ने दरिया की सफाई के लिए सामूहिक कदम उठाने की आवश्यकता बताते हुए निवासियों और उद्योग से इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की। बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त परमदीप सिंह, एडीसी अमरजीत बैंस, मुख्य अभियंता रविंदर गर्ग, पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (पीडब्ल्यूएसएसबी) के एक्सईएन बलराज सिंह के अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी), ड्रेनेज विभाग, पीएसपीसीएल आदि के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *