सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सड़क बुनियादी ढांचे का उन्नयन पर मंथन

लुधियाना| शहर में विकास कार्यों को गति देने, स्वच्छता सुनिश्चित करने और कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से सोमवार को मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने चंडीगढ़ में लोकल बॉडीज मिनिस्टर डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात की। बैठक के दौरान सतत विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने पर चर्चा हुई। इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सड़क बुनियादी ढांचे के उन्नयन और हर घर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसी प्रमुख परियोजनाओं पर फोकस रहा। मेयर ने शहर भर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर बल दिया। साथ ही कर्मचारियों की जायज मांगों व उनके कल्याण से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष उठाए। मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। मेयर इंद्रजीत कौर ने जनता से अपील की कि वे खुले स्थानों पर कचरा न डालें और शहर को स्वच्छ तथा हरा-भरा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में उप महापौर प्रिंस जौहर, स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *