7 मार्च को जारी हुआ असला लाइसेंस, 7 अप्रैल को ही गुंडागर्दी कर गोलियां चलाईं

भास्कर न्यूज | लुधियाना पैसों के लेन-देन को लेकर गुंडागर्दी व हवाई फायर करने वाले आरोपी व उसके साथी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी ने यह गोलियां अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई थी। अहम बात यह है कि एक महीना पहले 7 मार्च को ही आरोपी को असला लाइसेंस जारी हुआ था और उसने 7 अप्रैल को गोलियां चलाई। पुलिस ने आरोपी का असला व लाइसेंस जब्त कर लिया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान सैक्टर 32, चंडीगढ़ रोड निवासी गंगा सागर व जागीरपुर, टिब्बा रोड निवासी सूरज के रूप मे हुई है। पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल की सुबह तकरीबन 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में गरीब दास ढाबा के साथ वाली बिल्डिंग में टूर एंड ट्रैवल के ऑफिस में दो गुटों में पैसों को लेकर विवाद हुआ है। इनमें से एक गुट ने सरेआम हवाई फायर किए हैं। इस पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक पक्ष के सूरज कुमार, गंगा सागर व दूसरे पक्ष के विजय नगर,टिब्बा रोड निवासी दीपक राजपूत, राज और प्रिंस व 4-5 दूसरे लोग मौजूद थे। पुलिस ने जाकर जांच की तो दोनों पक्षों ने ऐसी कोई भी बात होने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि आरोपी गंगा सागर ने ही गोलियां चलाई हैं। पुलिस ने आरोपी गंगा सागर व उसके साथी पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी से बरामद असला, लाइसेंसी निकला। लाइसेंस की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने 7 मार्च 2025 को ही असला लाइसें बनवाया है। – आरोपी का असला लाइसेंस होगा रद्द – एसीपी सुमित सूद ने बताया कि आरोपी के असला लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की गई है। जल्द ही उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *