जोधपुर की केतु मदा पंचायत के वीडीओ को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने ट्रेप किया है। एसीबी ने सेखाला पंचायत समिति ऑफिस में ये कार्रवाई की। वीडियो ने टेंडर के बिलों के भुगतान की एवज में 6 प्रतिशत कमीशन मांगा था।
टेंडर के बिल के बदले मांगा था कमीशन एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया-जोधपुर ग्रामीण एसीबी को एक शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया कि उनकी फर्म के पास केतु मदा पंचायत में निर्माण कार्यों की सप्लाई के लिए टेंडर था। बिलों के भुगतान के बदले पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) राजेंद्र कुमार ने 6 प्रतिशत कमीशन मांगा है। 15 हजार रुपए लेते पकड़ा शिकायत के सत्यापन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एक टीम गठित की गई। परिवादी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया- ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार से आज सुबह बात हुई तो उन्होंने कहा कि पंचायत समिति आ जाओ, वही पर मिलूंगा। सूचना के बाद डीएसपी पुलिस महेश श्रीमाली और उनकी टीम ने आज ट्रैप कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए सेखाला पंचायत समिति ऑफिस से पकड़ा है। वीडीओ से पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


