केदार नाथ गुप्ता छग राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने

भास्कर न्यूज| झलप झलप भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता केदार नाथ गुप्ता को छग राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोनीत हो होने पर भाजपा झलप मंडल के कार्यकर्ताओं ने झलप बस स्टैंड में आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। महामंत्री राकेश साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित किए। मुख्य रूप से जिला मंत्री किसान मोर्चा निर्भय नायक, झलप मंडल मंत्री पोतदार सोनवानी, भाजपा नेता बली चौधरी, ताराचंद पटेल, उमेश डडसेना, रैन सिंग ध्रुव, जगत साहू मिथुन, सतीश यादव, पूनम वस्त्राकार, श्याम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *