महासमुंद| मकान निर्माण की पुरानी बातों को लेकर ग्राम सिरबोड़ा के दो लोगों ने बांस के डंडे और ईंट से गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट कर दी। मारपीट से व्यक्ति घायल हुआ है। मामला बलौदा थाना की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार नरेंद्र भोई निवासी ग्राम सिरबोड़ा ने बताया कि 19 मई को शाम करीब 7.30 बजे अपने घर से कीर्तन मंडली होते हुए भंडारा का प्रसाद खानें जा रहा था। उसी समय गांव के ही वरूण भोई और कुश भोई ने मकान निर्माण की पुरानी बात को लेकर गाली गलौज कर कुश भोई अपने हाथ में रखे बांस के डंडे से और वरूण भोई ने पास पड़े सीमेंट के ईंट से मारपीट किया है। मारपीट से आँख के पास व मुंह, कमर में चोट आई है। घटना को गांव के बेलार व पूर्णो देखे सुने हैं और बीच-बचाव किये हैं। मामले की शिकायत बलौदा थाने में दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।


