केंद्र की मोदी सरकार ने आज शनिवार देश का आम बजट पेश किया है। जिसे आज लुधियाना के कारोबारियों ने होटल पार्क प्लाजा में डिजीटल स्क्रीन लगाकर सुना। कारोबारियों में इस बजट को लेकर मिला-जुला असर देखने को मिला है। कारोबारी इस बजट को आम लोगों का बजट मान कर चल रहे है। आम लोगों को टैक्स में छूट मिलने के कारण कारोबारियों को उम्मीद है कि अब GDP में जरूर ग्रोथ होगा। लोगों के हाथों में पैसा बचेगा तो लोग खुल कर खर्च भी करेंगे। CICU के प्रधान उपकार सिंह आहूजा बोले… बातचीत करते हुए CICU के प्रधान उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि ग्रीन टेक मेन्यूफेक्चरिंग के लिए आज सरकार ने फंड ऐलोकेट किए है जो कि अच्छा कदम है। एक्सपोर्टरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जर्मन और अमेरिका ने को सी-बैन लगा दिया है। इसमें जो भी मैन्यूफैक्चरिंग का सामान निर्यात होना है वह ग्रीन होना चाहिए। मतलब उसमें कार्बन कम से कम हो। वातावरण पर उसका असर बहुत कम हो। यह फंड जो ऐलोकेट किया है इससे इंडस्ट्री को भी राहत मिलेगी। इससे इंडस्ट्री मजबूत होगी। चुनाव के बाद का यह बजट था। ये एक लंबी सोच के साथ बनाया गया बजट है। आम लोगों को इस बजट से काफी राहत मिली है। इससे GDP भी बढ़ेगी। आम लोगों के हाथ में अब पैसा अधिक होगा तो लोग खर्च भी अधिक करेंगे। जिससे बाजार में पैसों का सर्कल चलेगा। इंडस्ट्री की ओर से कॉर्पोरेट टैक्स को लेकर छूट की मांग सरकार से की गई थी। SC महिलाओं के लिए 2 करोड़ रुपए का लोन जो पास किया गया है इससे महिला सशक्तिकरण को पावर मिलेगी जो निचले स्तर के लोग है उन्हें कारोबार मिलेगा। सेंटर फार एक्सीलेंट विद ग्लोबल बनाने का सरकार ने जो जिक्र किया है ये अच्छा कदम है। इससे 50 प्रतिशत युवा बाहर चले जाते है लेकिन अगर उन्हें सही से शिक्षित किया जाए तो वह एक इंजीनियर के बराबर पैसे काम सकते है। CICU के जनरल सेक्रेटरी हनी सेठी बोले… मिडिल क्लास को देखकर बजट बनाया गया है। 12 लाख रुपए तक की टैक्स पर राहत दी गई है। स्पेशल स्कीम शुरू की जा रही है। 9 ऐसे उत्पाद है जो टैक्स फ्री किए गए है। AI के लिए सरकार जो एक्सीलेंट सेंटर लेकर आ रही है वह एक अच्छा कदम है। राज्यों के लिए जो फ्री लोन सुविधा दी जा रही है वह भी प्रदेशों को विकासशील बनाएगी। 75 मैडिकल स्ट्रीट्स जो शुरू करने सरकार जा रही है ये अच्छी पहल कदमी है। कारपोरेट के लिए टैक्स में कोई रिबेट नहीं दी गई है। इंडस्ट्री के लिए यह बजट कुछ खास नहीं है।


