मोगा में स्विफ्ट कार समेत दो तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन और 65 हजार की नकदी बरामद, एक पर पहले से चार केस

पंजाब के मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गांधी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से 331 ग्राम हेरोइन, 65,980 रुपए की ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। दोनों तस्करों की हुई पहचान डीएसपी सिटी रविंदर सिंह के अनुसार पहले आरोपी सिंदर पाल सिंह उर्फ जैन को मोगा के लाहोरियां वाला मोहल्ले से 81 ग्राम हेरोइन और 65,980 रुपए की ड्रग मनी के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरे आरोपी बोहड़ सिंह को जिला फिरोजपुर से 255 ग्राम हेरोइन और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ जारी जांच में सामने आया है कि सिंदर पाल सिंह पर पहले से ही चार अन्य मामले दर्ज हैं, जबकि बोहड़ सिंह पर दो मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी। डीजीपी पंजाब और एसएसपी मोगा के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *