धमतरी| भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा एवं बचाव के लिए एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरूआत की है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र धमतरी के सुचारू रूप से संचालन के लिए 3 रिक्त पदों में संविदा के आधार पर नियुक्ति किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का ने बताया कि विस्तृत विवरण व आवेदन का प्रारूप जिले की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।


