डाही| सोरम में जिला स्तरीय एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 1 मार्च को किया गया है। रोशन यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला धमतरी एवं छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज ब्लाक धमतरी के तत्वावधान में कार्यक्रम होगा। इसमें सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन संस्कार, प्रतिभाओं का सम्मान, सामाजिक उत्थान पर चर्चा की जाएगी।


