केन नदी में मिला अज्ञात शख्स का शव:क्षेत्रीय विवाद में उलझी दो जिलाें की पुलिस; शव निकालकर पीएम के लिए भेजा

छतरपुर जिले की बमीठा पुलिस ने केन नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है। शव दो दिनों से छतरपुर-पन्ना जिले की सीमा पर स्थित टोरिया घाट के पास नदी में तैरता हुआ मिला। शुरुआत में यह साफ नहीं हो पा रहा था कि शव किस जिले की सीमा में है, जिससे दोनों जिलों की पुलिस के बीच क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। बाद में यह स्पष्ट होने पर बमीठा पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने के बाद बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष सिंह श्रोत्रिय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छतरपुर से फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शव का निरीक्षण किया और मौके पर पंचनामा तैयार किया। टोरिया घाट के पास मिला शव, पहचान नहीं शव टोरियाटेक मडला रिपटा मेला क्षेत्र के पास मिला है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 साल है। शव पर सफेद दाग पाए गए हैं। एफएसएल टीम ने शव के फिंगरप्रिंट भी लिए हैं ताकि पहचान में मदद मिल सके। पर्यटन स्थल होने के कारण मामला संदिग्ध थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि जिस जगह शव मिला है, वह एक पर्यटन स्थल है। ऐसे में शव करीब तीन दिन पुराना होना और इसकी जानकारी पहले न मिलना संदेह पैदा करता है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पन्ना पुलिस को भी मिली थी सूचना पन्ना जिले के मंडला थाना प्रभारी राम हर्ष सोनकर ने बताया कि सुबह छतरपुर जिले की चंद्रनगर चौकी से नदी में शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच के बाद यह सामने आया कि शव छतरपुर जिले की सीमा में है, जिसके बाद बमीठा पुलिस ने शव निकलवाकर आगे की जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *