रायसेन | सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे तथा जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक डॉ चौधरी ने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना से बेगमगंज क्षेत्र के ग्रामों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन बेतवा लिंक परियोजना आकार लेने जा रही है।


