भूसे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से रेलवे ओवर ब्रिज पर लगा लंबा जाम

सलामतपुर | भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते ओवरलोड वाहनों पर कोई रोक-टोक नहीं है, जिससे हादसों और जाम की घटनाएं बढ़ रही हैं। बुधवार शाम करीब 4 बजे ऐसा ही एक मामला सलामतपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर सामने आया। एक भूसे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण ब्रिज पर लंबा जाम लग गया, जो लगभग 15 मिनट तक जारी रहा। इस दौरान हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों और वाहनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। प्रशासन और परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए और हाइवे पर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित चेकिंग और सख्त नियम लागू किए जाने की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *