रायसेन | शुक्रवार को शहर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रायसेन में दंत परीक्षण शिविर एवं तंबाकू के दुष्प्रभाव पर चर्चा की गई । एनटीसीपी के तहत डेंटल सर्जन डॉ हर्ष विभोर भारती ने ईश्वर में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस शिविर मे लगभग 50 विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन राइटिंग कम्पटीशन मे भाग लिया। विद्यार्थियों को डॉ. हर्ष ने प्रिंसिपल आरके रुद्र की उपस्थिति में शपथ दिलाई की बच्चों आप देश का भविष्य हैं। अगर आज आप यह ठान लें कि कभी तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे, तो आप अपनी और अपने परिवार की सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं। तंबाकू की लत से बचने के लिए सही दोस्तों का साथ चुनें और अपनी ऊर्जा खेल-कूद, पढ़ाई और अच्छी आदतों में लगाएं। हम सभी मिलकर यह प्रण लें कि तंबाकू को अपनी जिंदगी में कभी जगह नहीं देंगे। तंबाकू को ना कहें और अपने जीवन को खुशहाल बनाएंगे।


