रायसेन | सामाजिक संगठन फोर्ट क्लब के सदस्यों ने अखबार बांटने वाले हॉकर्स को गर्म कपड़ों का वितरण किया। क्लब की ओर से यह काम बीते 6 सालों से किया जा रहा है। रायसेन में प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ रही है। रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम चल रहा है। ऐसे में रोज सुबह 4 बजे उठकर कंपकंपा देने वाली ठंड में लोगों के घर-घर अखबार पहुंचने का काम कर रहे हैं। ऐसे ही हॉकर्स को फोर्ट क्लब के सदस्य डॉ. एसी अग्रवाल,आरके सोनी, वैभव अग्रवाल, विकास मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने गर्म कपड़े वितरित किए। फोर्ट क्लब के तरफ से शहर में सामाजिक काम कराए जाते हैं। सभी सदस्य सुबह खुद को फीट रखने के लिए किले की पहाड़ी पर पहुंच कर योग ध्यान भी करते हैं। क्लब के सदस्य हर साल हाकर्सों के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध करवाते हैं।


