केबल डालने बने गड्ढों को भरने में हो रही लापरवाही

राउरकेला | अग्रसेन भवन के पास मुख्य सड़क पर रात में केबल बिछाने का काम चल रहा है। इस के तहत सड़क किनारे गड्ढे खोदकर केबल डाले जा रहे हैं। मानक नियमों के अनुसार खुदाई के बाद गड्ढों को पहले रेत से भरना है और उसके बाद सीमेंट-कंक्रीट लगाकर मरम्मत करनी है ताकि सड़क की सुरक्षा और टिकाऊपन बना रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेका कंपनी नियमों की अनदेखी कर रही है। रेत की जगह खुदाई में निकला कचरे और मिट्टी को ही दोबारा भर दिया जा रहा है। इसके ऊपर सतही रूप से सीमेंट का प्लास्टर कर रहे हैं। इस तरह की लापरवाही से लोगों में नाराजगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *