कांकेर| जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को सफल एवं सुचारू संचालन किये जाने के लिए केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए विद्यार्थियों के लिए स्वीकृत 80 सीट के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। बच्चों को सुरक्षित ढंग से परीक्षा केंद्र तक लाने व ले जाने के लिए शाला के प्रधानाध्यापक नोडल अधिकारी होंगे। समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचने कहा है।


