केबीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट फुटबॉल में राउरकेला व बंडामुंडा ने मारी बाजी

भास्कर न्यूज | बडामुंडा 4 दिवसीय रीजनल स्पोर्ट्स मीट फूटबाल टूर्नामेंट में राउरकेला टीम ने बाजी मार ली। प्रतियोगिता में ओडिशा प्रदेश के विभिन्न शहर के केंद्रीय विद्यालय से आई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस स्पोर्ट्स मीट में राउरकेला केंद्रीय विद्यालय प्रथम, बंडामुंडा केंद्रीय विद्यालय द्वितीय एवं भुवनेश्वर के तीन नंबर केंद्रीय विद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया है। फुटबॉल मुकाबले के फाइनल में जहां राउरकेला की टीम ने आक्रामक खेल पेश किए वहीं बंडामुंडा की टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राउरकेला और बंडामुंडा टीमों की रणनीति, टीम स्पिरिट और खेल भावना की जमकर सराहना की। मौके पर मौजूद केंद्रीय विद्यालय संगठन के पदाधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपने अपने कोचिंग स्टाफ और कठिन मेहनत को दिया है। दोनों ही स्कूलों के खिलाड़ियों के राउरकेला वापस लौटने पर स्कूल में जमकर स्वागत किया गया है। राउरकेला केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुजीत रॉय एवं बंडामुंडा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्या हेमलता नायक ने इन छात्राओं को हमेशा नशे से दूर रहकर खेल और पढ़ाई के प्रति जागरूक होने के लिए आग्रह जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *