हफ्तेभर से अलग-अलग घरों में घुस रहा था कोबरा सांप, पकड़कर जंगल में छोड़ा गया

दंतेवाड़ा| जिले के सुरभि कॉलोनी में 1 हफ्ते से लोगों को परेशान करने वाले कोबरा को पकड़ने में सफलता मिली। किरन्दुल के मनोज ने 5 मिनट में ही कोबरा को पकड़कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा। सुरभि कॉलोनी में 1 हफ्ते से कोबरा अलग-अलग घरों में नजर आ रहा था, जिसकी वजह से लोग दहशत में आ गए थे। गुरुवार को फिर से कोबरा कॉलोनी के एक घर में घुस रहा था, जिसे सांप पकड़ने वाले मनोज मिश्रा ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *