जांजगीर| फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है। कुल 25 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस संबंध में व्यापमं की ओर से सूचना जारी की गई है। भर्ती परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। फार्मेसी में डिप्लोमा और छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल से जीवित पंजीयन होना इस पद के लिए शैक्षणिक अर्हता है। एक जनवरी 2025 की स्थिति में उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए। 5 वर्ष छूट के साथ अधिकतम आयु 40 वर्ष है। उधर, कुछ दिन पहले व्यापमं से डार्करूम असिस्टेंट, आग्जीलरी, इंकमैन / इंकर, जूनियर बाईडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य, हेल्पर आदि की वैकेंसी निकाली गई। इसमें कुल 19 पद हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जून से शुरू है। 25 जुलाई तक फॉर्म भरे जाएंगे। जूनियर बाइडर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता आठवीं पास होने के साथ ही सभी प्रकार के बाइडिंग कार्य में 3 साल का अनुभवन होना चाहिए। जबकि अन्य पदों के लिए पांचवीं पास है। इन दोनों भर्तियों को लेकर विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर जारी की गई है।


