रेंगाखार में जिसकी नई पोस्टिंग हुई वह 3 साल से जिले में ही नहीं

भास्कर न्यूज | कवर्धा स्वास्थ्य विभाग में 30 कर्मचारियों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में तबादला हुआ है। सप्ताहभर पूर्व ही ट्रांसफर आदेश जारी हुआ है। इस तबादले को लेकर विवाद शुरू हो गया है। 26 जून को जारी सूची के अनुसार, सहायक ग्रेड- 3 कपिल तिवारी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार से सामुदायिक अस्पताल पिपरिया ट्रांसफर हुआ है। उनके स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी के सहायक ग्रेड- 3 गौरव सूर्यवंशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार में नई पदस्थापना दी गई है। खास बात ये है कि गौरव सूर्यवंशी पिछले 3 साल से जिले में ही नहीं है। चूंकि स्वास्थ्य सेवा के मामले में रेंगाखार संवेदनशील जगह है। उधर सहायक ग्रेड- 3 कपिल का विवादों से नाता रहा है। पूर्व में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया में उन्हें पदस्थ किए जाने पर कर्मचारियों ने विरोध किया था। जून में ही सीएचसी पिपरिया के कर्मचारियों ने उसकी शिकायत सीएम जनदर्शन में की थी। कार्यालय में खड़े वाहन 2 के पार्ट्स की मरम्मत के नाम पर 31,117 रुपए गबन का आरोप लगा था। कर्मचारियों ने पूर्व में किए शिकायत और फर्जीवाड़े के दस्तावेज भी सीएम जनदर्शन में दिए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *