अमृतसर| मजीठा रोड पर केयर फार्मेसी का नया स्टोर 6 मार्च को शुरू हुआ। इस स्टोर पर सर्जिकल, कार्डियक, डायबीटीज और बीपी से जुड़ी सभी जरूरी दवाएं मिल रही हैं। यहां कॉस्मेटिक और ग्रोसरी का सामान भी उपलब्ध है। फार्मेसी ने शहरवासियों के लिए सालाना सदस्यता की सुविधा भी शुरू की है। केयर फार्मेसी की देशभर में 180 से ज्यादा शाखाएं हैं। मजीठा रोड स्थित स्टोर के मालिक मोहित ग्रोवर ने बताया कि यहां सभी तरह के लैब टेस्ट कम रेट पर किए जाते हैं। फ्री होम ब्लड कलेक्शन की सुविधा भी दी जा रही है। ब्रांडेड दवाओं पर खास छूट भी मिल रही है। मोहित ने बताया कि वह पिछले 15 साल से शहर में मेडिसिन का होलसेल कारोबार कर रहे हैं।


