बच्चों ने कला और हास्य से जीता दिल

अमृतसर| स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘मां’ था। इसमें अमृतसर के 15 प्रमुख स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में चित्रकला, कविता, भाषण, स्टैंड-अप कॉमेडी और एड मेड शो जैसी विधाएं शामिल रहीं। बच्चों ने कला, रचनात्मकता और हास्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों से भावनाएं और विचार प्रस्तुत किए। कविता और भाषण प्रतियोगिता में डॉ. रीना तालवाड़ और डॉ. दीप्ति रंधावा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बच्चों ने शब्दों की ताकत से समाज और भावनाओं को मंच पर उतारा। स्टैंड-अप कॉमेडी और एड मेड शो में बच्चों ने हास्य के माध्यम से जीवन की छोटी-छोटी बातों को रोचक अंदाज में पेश किया। इन विधाओं को मिस्टर पंजाब और मिस्टर अमृतसर रह चुके पंकज शर्मा और 94.2 एफएम रेडियो के आरजे दीप ने जज किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, रचनात्मकता और हास्य के सकारात्मक प्रभावों से जोड़ना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *