केयू कुलपति से मिले नोवामुंडी महाविद्यालय के प्राचार्य, बुके प्रदान कर किया सम्मानित

चाईबासा| नोवामुंडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास ने बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. प्रोफेसर अंजिला गुप्ता से कोल्हान विश्वविद्यालय में उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही बुके देकर सम्मानित किया। डॉ विश्वास ने कुलपति को 22 मार्च को होने वाले महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव (कृति) में सम्मानित अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण दिया। कुलपति डॉ अंजिला ने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं समय मिलने पर जरूर आऊंगी। महाविद्यालय परिवार की ओर से नई कुलपति को शुभकामनाएं और बधाई दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *