केयू के बैंक खाते से 1.59 करोड़ निकाले, 2 बैंककर्मी संग 3 धराए

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) चाईबासा के बैंक अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर 1.59 करोड़ रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। चाईबासा पुलिस ने रांची-बोकारो के दो बैंककर्मी और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में ईएसएएफ स्माल फाइनेंस बैंक रांची के कडरू शाखा का असिस्टेंट मैनेजर संजय कुमार, बोकारो में यस बैंक की चास शाखा की अमृता शर्मा और बोकारो का धनंजय कुमार प्रजापति शामिल हैं। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि हेराफेरी मामले में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के अलावा रांची, बोकारो और रामगढ़ में छापेमारी की गई। -शेष पेज 11 पर गहरे दोस्त हैं रांची के संजय और बोकारो के धनंजयअसिस्टेंट मैनेजर संजय कुमार रामगढ़ व धनंजय कुमार प्रजापति कसमार के निवासी हैं। दोनों गहरे दोस्त हैं। वहीं, अमृता शर्मा तारानगर चास की निवासी हैं। एसपी ने बताया कि केयू के अकाउंट से 91.49 लाख रुपए रामगढ़ के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शांतु चिन्ता इन्फ्रा के खाते में भेजे गए थे। वहीं, कटक में राधारानी इंटरप्राइजेज के आईडीएफसी बैंक खाते में 67.47 लाख रुपए भेजे गए। निकासी में टाटा कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ एससी दास, केयू के वित्त पदाधिकारी डॉ बीके सिंह व वर्तमान कुलसचिव डॉ पीके सियाल के फर्जी हस्ताक्षर कराए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *