12 घंटे के अंदर बदला थाना प्रभारियों का तबादला आदेश

एसआई अभिषेक कुमार थाना प्रभारी इटकी सुखदेव नगर थाना रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने रविवार को डोरंडा, सदर, पिठौरिया, इटकी और खलारी थाना के प्रभारियों को बदला था। लेकिन कुछ ही घंटों के बाद इन थानों में जिनका पदस्थापन किया गया था, उनमें से कई को हटाते हुए दूसरों का पदस्थापन कर दिया गया और नया आदेश जारी हो गया। महज 12 घंटे में एसएसपी ने अपने ही आदेश को बदल दिया। इसके पीछे का कारण एसएसपी ने बताया कि 23 फरवरी को जिला आदेश संख्या 880/2025 के माध्यम से रांची जिला बल में पदस्थापित पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है। पुलिस पदाधिकारियों को प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। रविवार को पहले जो आदेश जारी किया गया था, उसके अनुसार सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार को डोरंडा थाना का प्रभारी बनाया गया था। बाद में जो आदेश जारी हुआ, उसमें कुलदीप को वापस सदर थाना का प्रभारी बना दिया गया। जारी दूसरे आदेश में इनका हो गया पदस्थापन पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार थाना प्रभारी डोरंडा थाना प्रभारी सदर पुलिस निरीक्षक रंजीत कु. सिन्हा थाना प्रभारी सदर थाना प्रभारी टाटीसिलवे पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार थाना प्रभारी टाटीसिलवे थाना प्रभारी नामकुम पुलिस निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद थाना प्रभारी नामकुम पुलिस केंद्र रांची पुलिस निरीक्षक दीपिका प्रसाद साइबर थाना थाना प्रभारी डोरंडा पहले आदेश में इन्हें बनाया गया था थाना प्रभारी नाम पूर्व पदस्थान वर्तमान पदस्थापन पुलिस निरीक्षक विजय कु. सिंह थाना प्रभारी खलारी पुलिस केंद्र रांची पुलिस निरीक्षक जयदीप टोप्पो थाना प्रभारी डोरंडा थाना प्रभारी खलारी पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार थाना प्रभारी सदर थाना प्रभारी डोरंडा पुलिस निरीक्षक रंजीत कु. सिन्हा पुलिस केंद्र रांची थाना प्रभारी सदर एसआई अभय कुमार नामकुम थाना थाना प्रभारी पिठौरिया एसआई मनीष कुमार बेड़ो थाना थाना प्रभारी इटकी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *