केयू सीनेट चुनाव आज, 14 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

भास्कर न्यूज | चाईबासा कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) का सीनेट चुनाव गुरुवार को है। सुबह 10.30 बजे से वोटिंग होगी। 11 कॉलेजों में सीनेट चुनाव होना है। वहीं 24 जनवरी तक रिजल्ट घोषित हो जायेगा। चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 14 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के आगामी सीनेट चुनाव 2026 के लिए अधिकारी व संकाय सदस्यों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सभी पर्यवेक्षकों को संबंधित मतदान व मतगणना केंद्रों पर तैनात किया जाएगा, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। {बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा – डॉ. संजय कुमार सिंह, एफओ, केयू {घाटशिला कॉलेज, घाटशिला – डॉ. एमए खान एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर – डॉ. मो. मुश्ताक अहमद {एबीएम कॉलेज,जमशेदपुर – डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता {जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज – डॉ. राजेंद्र भारती, प्रॉक्टर, केयू {जीएससीडब्ल्यू जमशेदपुर – डॉ. संजय यादव, डीएसडब्ल्यू, केयू {जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज – डॉ. दारा सिंह गुप्ता {सिंहभूम कॉलेज चांडिल – डॉ. रणविजय कुमार। {केएस कॉलेज, सरायकेला – डॉ. बीके सिंह {जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर – डॉ. नीतीश कुमार महतो {टाटा कॉलेज, चाईबासा – डॉ. शोवित रंजन {महिला कॉलेज, चाईबासा – पूजा कुमारी {जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा – डॉ. श्रीमंत रे {पीजी सेंटर केयू व मानविकी/सामाजिक विज्ञान संकाय, केयू – डॉ. बसंती कालुंडिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *