केराडीह| केराडीह-खरवटोली के पास शनिवार सुबह चार बजे एक ट्रक सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को बचाने की कोशिश में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी को चोटें आईं। ड्राइवर कृष्णा ने बताया कि वह गुजरात से रांची की ओर ट्रक लेकर जा रहे थे। ट्रक में सैन्यकर्मियों के कपड़े लोड थे। रास्ते में अचानक सामने से एक दूसरा ट्रक आ गया। उसे बचाने की कोशिश में उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक कृष्णा और मध्य प्रदेश निवासी खलासी अर्जुन भूर्या घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों सुरक्षित बाहर निकाले गए।


