जांजगीर| केरा रोड पर स्थित नहर पुल काफी संकरा है। इसके कारण राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। यह पुल प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते से विद्यार्थी भी रोज कॉलेज जाते हैं। पुल की संकरी चौड़ाई के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।


