पंडित उपाध्याय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया याद

जांजगीर | नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण चिंतक थे। उन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की परिकल्पना रखी। उनका मानना था कि विकास केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उन्नति के साथ होना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सोनी ने किया। आभार सोशल मीडिया प्रभारी राकेश रुपवानी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *