केरेडारी में दो पशु व्यवसायियों पर फायरिंग, 1 की स्थिति गंभीर

बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे केरेडारी-बड़कागांव मुख्य मार्ग पर पतरा पुल के पास सूकर पालन से जुड़े दो व्यवसायियों पर बाइक सवार अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने ऑटो को रोककर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें लुरूंगा (उरीमारी थाना) के कुलेश्वर बेदिया और बैजू बेदिया घायल हो गए। गोली कुलेश्वर बेदिया की छाती के नीचे लगी, जबकि बैजू की कलाई को छूते हुए निकल गई। घटना की सूचना मिलते सीकरी ओपी के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को केरेडारी सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद कुलेश्वर को गंभीर स्थिति में रांची के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुलेश्वर के शरीर में गोली फंसी हुई है। घायल बैजू बेदिया ने बताया कि वे रोज की तरह बीजीआर साइट ऑफिस बसरिया में वर्कर्स के खाने के बाद जो भोजन बच जाता उसे सुअरों के खाने के लिए लेकर लौट रहे थे, तभी घटना हुई। परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले कुलेश्वर से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। वहीं, प|ी ने कहा कि दो बीजीआर के वर्कर्स ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। लेकिन हमने रंगदारी की बात को गंभीरता से नहीं लिया, जो अब हमले की वजह बन सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *