भास्कर न्यूज| लुधियाना केला और दही से बना हेयर मास्क बालों के लिए फायदेमंद है। केला पोटैशियम, विटामिन बी और सी से भरपूर होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है। टूटने से बचाता है। दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है। यह स्कैल्प को साफ करता है। ड्रायनेस कम करता है। इससे बालों में चमक आती है। बाल सॉफ्ट हो जाते हैं। इस हेयर मास्क को बनाना आसान है। एक पका केला लें। उसे अच्छे से मैश करें। उसमें दो बड़े चम्मच दही मिलाएं। चाहें तो एक चम्मच शहद भी डाल सकते हैं। यह बालों को एक्स्ट्रा मॉइस्चर देता है। इस मिक्सचर को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें। केला बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, विटामिन बी और सी बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और टूटने से बचाते हैं। वहीं दही स्कैल्प को साफ करता है, डैंड्रफ को कम करता है और बालों में नैचुरल शाइन लाता है। इस हेयर मास्क में शहद मिलाने से ड्रायनेस दूर होती है और बाल मुलायम बनते हैं। हफ्ते में एक बार लगाने से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है, हेयर फॉल कम होता है और बाल घने नजर आते हैं। यह मास्क खासकर रूखे, बेजान और डैमेज बालों के लिए असरदार है। नियमित उपयोग से बाल घने और हेल्दी दिखने लगते हैं।


