भास्कर न्यूज | लुधियाना मास्टर तारा सिंह मैमोरियल कॉलेज फॉर वुमेन के वाणिज्य और व्यवसाय प्रशासन विभाग ने बीकॉम और बीबीए पहले सेमेस्टर की छात्राओं के लिए परिचयात्मक सत्र आयोजित किया। छात्राओं का स्वागत किया। छात्राओं को लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को विभाग की कार्यप्रणाली और कॉलेज के नियमों की जानकारी दी। कॉलेज की विभिन्न समितियों और क्लबों के महत्व को समझाया। छात्राओं को कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान छात्राओं ने कई खेलों में भाग लिया। इन खेलों के जरिए उन्होंने संचार कौशल, सहयोग और टीम वर्क का महत्व जाना।


