भास्कर न्यूज | लुधियाना टमाटर सिर्फ सलाद या सब्जी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक नैचुरल ब्यूटी टॉनिक भी है। इसमें मौजूद लाइकोपीन, विटामिन सी, ए और पोटैशियम त्वचा की गहराई से सफाई कर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स और डलनेस कम होती है। अगर आप स्किन को अंदर से हेल्दी और यंग बनाए रखना चाहते हैं, तो रोज़ाना टमाटर जूस पीना एक आसान और असरदार तरीका है। आसान विधि : 2 पके हुए टमाटर लें, उन्हें धोकर टुकड़ों में काटें। एक मिक्सर में टमाटर, आधा नींबू का रस, थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा और एक चुटकी काला नमक डालें। चाहें तो 4-5 पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं। सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें और फिर छलनी से छान लें। चाहें तो थोड़ा सा ठंडा पानी मिलाकर पतला कर सकते हैं। बिना चीनी के इसे सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा होगा। फायदे : यह जूस शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे चेहरे पर मुंहासे और रैशेज नहीं होते। इसमें मौजूद लाइकोपीन त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। नियमित सेवन से त्वचा टाइट, हाइड्रेटेड और यंग बनी रहती है। यह जूस ब्लड को भी प्यूरिफाई करता है, जिससे अंदरूनी स्वास्थ्य सुधरता है और उसका असर चेहरे पर दिखता है।


