केवि बोकारो थर्मल में क्लास 10वीं का आशीर्वाद समारोह मनाया गया

भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शनिवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर आशीर्वाद समारोह सह प्रवेश पत्र वितरण कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बीआर डे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। फिर डॉ. डे एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए टीका लगाया। कार्यक्रम में राकेश पाठक ने सीबीएसई परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। स्वाति मलिका कुजूर ने अभिभावकों की भूमिका, ऋजु सिंह ने परीक्षा के तनाव, दिव्या सरोज एवं सना परवीन ने समय प्रबंधन विषय पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीआर डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पूरी लगन और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करना है। तेनुघाट | कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 17 फरवरी से आरंभ होने वाली है। जिसे ध्यान में रखते हुए आज विद्यालय परिसर में आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वशिष्ठ नारायण सिंह अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी बेरमो का आगमन हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं प्राचार्या ने मुख्य अतिथि को पुष्प-गुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्कृत शिक्षक द्रविण कुमार कर के सानिध्य में मुख्य अतिथि, प्राचार्या, शिक्षक व परीक्षार्थी हवन में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *