दुग्दा | चंद्रपुरा प्रखंड में इन दिनों मैट्रिक व इंटर की परीक्षा चल रही है। प्रखंड के सीएन इंटर कॉलेज, डीवीसी प्लस हाई स्कूल, उत्क्रमित हाई स्कूल घटियारी, नेहरू प्लस टू उच्च तेलों समेत अन्य विद्यालय में परीक्षा देने के लिए बाइक पर क्षमता से अधिक नाबालिग छात्र बैठकर तेज रफ्तार में परीक्षा केंद्र पहुंच रहे हैं। इसका नजारा रोजाना सड़क पर परीक्षा के समय और वापस जाने के समय देखा जा सकता है। बाइक पर क्षमता से अधिक संख्या में बैठ कर तेज रफ्तार में चलना एक तरह दुर्घटना को आमंत्रण देना है। पिछले साल क्षमता से अधिक संख्या बैठ कर परीक्षा केंद्र आने जाने के क्रम में कई दुर्घटनाएं हुई। जिसमें कई नाबालिग छात्र गंभीर रूप से घायल हुए और छात्रा को अपना एक पैर खोना पड़ा। बावजूद इसके स्वजन नाबालिग बच्चों को बाइक चलाने को दे रहे हैं।


