एनएसएस‌ के समन्वयक बने प्रो. कुलदीप महतो

दुग्दा‌ | स्वामी विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय करमाटांड़ के प्रोफेसर आचार्य कुलदीप महतो को राष्ट्र सेवा योजना (एनएसएस) के समन्वयक बनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार शुक्ला समेत अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी गतिविधियों का सफल संचालन करेंगे। नव नियुक्त समन्वयक प्रो. कुलदीप महतो ने कहा कि हमें कॉलेज की ओर से जो दायित्व सौंपा गया है उसे निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ की निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। बधाई देने वालों में प्रोफेसर प्रेमा सुमन कुल्लू, प्रो संजय कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, नरेश कुमार रजक आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *