चांदनी मार्केट में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध

भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित चांदनी मार्केट में शनिवार को डीवीसी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का व्यापारियों ने विरोध किया। यहां डीवीसी के अधिकारी मीटर लगाने पहुंचे हुए थे। लेकिन व्यापारियों ने बिना पूर्व सूचना दिए स्मार्ट मीटर लगाने पर आपत्ति जताई और मीटर लगवाने से इनकार कर दिया। वहीं व्यापारियों का कहना था कि डीवीसी ने बिना नोटिस दिए अचानक स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया जो अनुचित है। उनका आरोप था कि डीवीसी अपनी परियोजना को पूरा करने के नाम पर जबरन स्मार्ट मीटर स्थापित करना चाह रही है। व्यापारियों ने बताया कि वे मुस्लिम समुदाय से हैं और रमजान एवं ईद के बाद इस मुद्दे पर डीवीसी के साथ बैठक कर अपना अंतिम निर्णय देंगे। वे अप्रैल माह तक अपना फैसला डीवीसी को सौंपेंगे। वहीं डीवीसी अधिकारियों का कहना था कि मार्च माह के अंत तक उन्हें उपभोक्ताओं से अंतिम निर्णय प्राप्त करना आवश्यक है। भूमि सम्पदा अधिकारी सुरजीत सरकार ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी प्रकार की बहस या मनमुटाव नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *